{"_id":"5d2a249e8ebc3e6cec0c746e","slug":"nana-sold-to-natin-roorkee-news-drn3128326192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना ने नातिन को सवा लाख में बेचा, राजस्थान में गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना ने नातिन को सवा लाख में बेचा, राजस्थान में गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर कोतवाली में एक नाना के ही अपनी नातिन को सवा लाख में बेचने का मामला सामने आया है। एक गांव की रहने वाली किशोरी ने अपने नाना पर उसे एक महिला को एक लाख तीस हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि महिला ने उसे राजस्थान के युवक को बेच दिया। जहां युवक ने उसके साथ जबरन रेप किया। इससे वह पांच माह की गर्भवती हो गई। किशोरी ने परिजनों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इस बाबत शिकायत की है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पुलिस ने बताया कि मई, 2018 में उसका नाना उसे कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बक्काल गांव स्थित एक रिश्तेदारी में ले जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बजाय वह उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ले गया। आरोप है कि उसके नाना ने उसे हरियाणा के सूरतगढ़ निवासी एक महिला को सौंप दिया तथा महिला से एक लाख तीस हजार रुपये ले लिए।
किशोरी का आरोप है कि इसके बाद उक्त महिला ने उसे राजस्थान के पातरौली गुहाना के युवकों को बेच दिया। इसके बाद युवक उसे अपने गांव में ले गया। जहां युवक ने अपने जीजा और दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे एक साल तक बंधक बनाए रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का आरोप है कि इसके बाद वह गर्भवती हो गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। जहां उसकी मां ने उसे राजस्थान पहुंचकर उसे किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बाहर निकाला। किशोरी ने अपने परिजनों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर राजस्थान के पातरौली के चार युवकों, नाना और सहारनपुर की महिलाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।