फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nagar Panchayat board meeting invalid on MLA's complaint

विधायक की शिकायत पर बोर्ड बैठक रद्द

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat board meeting invalid on MLA's complaint
भगवानपुर। 23 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर हुई बोर्ड बैठक को जिलाधिकारी ने विधायक की शिकायत के बाद अमान्य करार दे दिया है। नियमानुसार बोर्ड बैठक नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित होनी चाहिए थी। ऐसे में अब यह बैठक दोबारा बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

23 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष सहेती देवी की अध्यक्षता में उनके आवास पर बोर्ड बैठक हुई थी। बैठक में करीब आठ करोड़ के प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें कस्बे में नाले और नालियों के निर्माण अलावा जर्जर पंचायत भवन को तोड़कर नया भवन बनाने और सड़कों का निर्माण भी शामिल था। बोर्ड बैठक के बाद विधायक ममता राकेश ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत जिलाधिकारी सी रविशंकर से की थी। उनका कहना था कि बोर्ड बैठक अध्यक्ष के आवास के बजाय कार्यालय में होनी चाहिए थी। उनका कहना था कि वे नगर पंचायत की पदेन सदस्य हैं। इस लिहाज से उन्हें भी बोर्ड बैठक में शामिल होना था, लेकिन बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें अध्यक्ष के आवास पर जाने में आपत्ति है। ऐसे में डीएम ने 23 जुलाई को हुई बैठक को अमान्य करार देते हुए दोबारा बैठक कराने के लिए पत्र जारी किया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि नए सिरे बोर्ड बैठक आयोजित की जाए। इस बार सभी सदस्यों को समय से सूचित कर बैठक पंचायत भवन में ही होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को विधायक ममता राकेश ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि शिकायत के बाद डीएम ने बैठक को अमान्य करार दिया है। इस दौरान हुकम सिंह सैनी, फारुक अहमद, सुशील सेमवाल, विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed