{"_id":"6047c3558ebc3edc076e0986","slug":"nabbed-with-10-liters-of-alcohol-roorkee-news-drn3731671155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लीटर शराब के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लीटर शराब के साथ दबोचा
विज्ञापन
लक्सर। रायसी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रायसी चौकी के पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह व सुशील कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वह जैसे ही प्रतापपुर गांव के निकट पहुंचे तो सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर जा रहा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया और शराब बरामद कर ली । कोतवाली प्रभारी चौहान ने बताया कि अमरीश निवासी प्रतापपुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। संवाद
तमंचे और कारतूस के साथ युवक दबोचा
सुल्तानपुर। भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को देसी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिसकर्मी रमेश चौहान के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। निहंदपुर गांव के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उससे पूछताछ कर तलाशी ली तो एक तमंचा और कारतूस मिला। मनोज नौटियाल ने बताया कि कपिल निवासी रामपुर रायघटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
लक्सर। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक से मारपीट करने वाले एक युवक और कई अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला पिछले साल 14 अक्तूबर का है। लक्सर कस्बे के केशवनगर मोहल्ला निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया था कि तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर जिम संचालक प्रदीप निवासी मोहल्ला केशव नगर ने कुछ युवकों के साथ मिलकर गाली गलौज की और मारपीट कर दी थी। इस बाबत पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रदीप निवासी मोहल्ला केशव नगर व अज्ञात युवकों के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद