फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Muslim religious leaders came out in protest against the arrest of Maulana

मौलाना की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे मुस्लिम धर्मगुरु

Sat, 25 Sep 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Muslim religious leaders came out in protest against the arrest of Maulana
मेरठ में हुई मौलाना की गिरफ्तारी के विरोध में रुड़की तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से प? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। मेरठ में मौलाना कलीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरोध में मुस्लिम समाज के धर्मगुरु एवं मौलानाओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी रिहाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द रिहाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह को प्रधानमंत्री के नाम से जमीयत उलेमा ए उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मेरठ में एटीएस की ओर से मौलाना कलीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी से मुस्लिम समाज में गहरी नाराजगी है। मौलाना सिद्दीकी एक मुस्लिम धर्मगुरु एवं इस्लामिक स्कॉलर हैं और कानून एवं संविधान में विश्वास रखने वाले इंसान हैं। उनके साथ करोड़ों देशवासियों की आस्था और अकीदत जुड़ी हुई है। बताया कि अगर जल्द मौलाना की रिहाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज के लोगों के साथ देश के अन्य सेकुलर जमात के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में मौलाना आरिफ, मौलाना अरशद, कारी इरफान, मौलाना नसीम अहमद, कारी इरफान, यूनुस, अरशद, शमशाद, कारी अब्दुल रहमान, डॉ. फैजान, डॉ. फैसल, जुल्फिकार अली, नईम सिद्दीकी और कारी शमीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed