फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Murder is not disclosed raging

हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर भड़के

Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Murder is not disclosed raging
मडऱ्र्डर - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। भाजपा नेता राज सिंह की हत्या का खुलासा न होनेे से गुस्साए ग्रामीण और भाजपाई शुक्रवार को सीओ रुड़की दफ्तर एकत्रित हुए और पुलिस पर हत्याकांड में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। तीन मई तक हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


तांशीपुर निवासी एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजसिंह की बाइकसवार दो बदमाशों ने 19 अप्रैल को घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को दस दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। शुक्रवार को इससे गुस्साए ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पार्टी नेता सुशील त्यागी के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित सीओ मंगलौर कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां सभी ने हत्याकांड के खुलासे में बरती जा रही हीलाहवाली और लापरवाही पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एएसपी लोकेश्वर सिंह एवं सीओ प्रकाश सिंह चौहान ने कार्यकर्ता और ग्रामीणों को शांत कराते हुए कहा कि पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उस पर पुलिस काम कर रही है। सीओ ने कहा कि तीन मई तक हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर यशवीर त्यागी, सतीश, मेदू, लाला, सकटू, डाल सिंह, मांगेराम, जसवंत, बबली देवी, बेबी, सिया, पंकज, सरोज, गजेंद्र, कमल, काला एवं विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद कुख्यात पर भी शक
मंगलौर। भाजपा नेता राजसिंह की हत्या में पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। इसमें पुलिस को कुछ सफलता भी मिल रही है। यह भी लगभग साफ हो गया है कि हत्या सुपारी देकर कराई गई है। हत्यारोपी प्रोफेशनल है। लेकिन इसके लिए किसने सुपारी दी और इसकी सुपारी किसने ली। इसको लेकर पड़ताल जारी है। पुलिस को इस मामले में एक कुख्यात पर भी शक है। कुख्यात फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिछले दिनों कुख्यात से जेल में कौन-कौन मिलने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed