फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Murder case registered against three including woman

Roorkee News: महिला समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered against three including woman

विज्ञापन
विवाहित की मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाना क्षेत्र के गांव नागल निवासी महफूज ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी सुलेमान के साथ हुई थी। चार मार्च की रात को उसके पास फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना पर वह परिजनों के साथ गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस पर ससुरालवालों ने बहन का शव दिखाने से भी इन्कार कर दिया और आननफानन दफनाने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि रस्सी के फंदे से उनकी बहन की हत्या की गई है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि तहरीर पर सुलेमान, फुरकान व रहीसा निवासी लिब्बरहेड़ी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed