फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Murder and SC ST trial against eight people

युवक की मौत पर हंगामा, तनाव को देख पुलिस तैनात

Mon, 16 Nov 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Murder and SC ST trial against eight people
लंढौरा (रुड़की)। गाधारोणा गांव में दीपावली की रात पटाखे छोड़ने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद अब भी तनाव बना हुआ है। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या, एससी एसटी और बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गाधारोणा गांव में दीपावली की रात एक पक्ष के लोग चौराहे पर पटाखे जला रहे थे। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष के अजय, रोहित, रगवेंद्र, समिता घायल हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। अजय की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। रविवार रात परिजनों को मौत की सूचना मिली तो गुस्सा फूट गया। मृतक पक्ष के लोग चौराहे पर जमा हो गए थे। यहां दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पुलिस ने मुश्किल से मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

सोमवार को मृृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पटाखे छोड़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बेटे के साथ गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही मारपीट कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल, अतुल, राहुल, मोहित, रोहित, आकाश, विकास और विशाल के खिलाफ हत्या, एससी एसटी, बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा
गुस्साए मृतक पक्ष के लोग सोमवार को एक बार फिर सड़क पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस युवक का शव गांव लेकर पहुंची और लोगों को शांत किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील की गई है। विवाद करने पर कार्रवाई की जाएगी।

--
पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को लेकर गांव पहुंची। गांव में पहले से ही पुलिस तैनात रही। जैसे ही शव घर पहुंचा तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि अंतिम संस्कार तभी किया जाएगा, जब आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे। बाद में गांव वालों और पुलिस के समझाने पर वह अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed