फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal corporation lights off due to energy corporation's cut

ऊर्जा निगम के कट से नगर निगम की बत्ती गुल

Thu, 05 Mar 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation lights off due to energy corporation's cut
बकाया बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम और नगर निगम के बीच आरपार की जंग शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मामला उस समय तूल पकड़ गया जब ऊर्जा निगम ने बकाया न देने पर नगर निगम की बिजली काट दी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम ने उनका बिजली का 14 लाख रुपये जमा नहीं कराया है। वहीं नगर निगम ने ऊर्जा निगम पर उसकी किरायेदारी का सात करोड़ 98 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। ऊर्जा निगम की कार्रवाई के बाद अब नगर निगम ने नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम आए दिन अपने कारनामों से चर्चा में है। कभी बोर्ड बैठक को लेकर तो कभी मेयर और अधिकारियों के बीच खींचतान चल रही है। इतना ही मकान मालिक के फर्जी दस्तावेज मामले में भी नगर निगम काफी सुर्खियों में चल रहा है। इस मामले में नगर निगम के कर्मचारियों पर केस दर्ज हुआ तो जेल भी जाना पड़ा। अब फिर से नगर निगम चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम ने बकाया जमा न करने पर नगर निगम की कनेक्शन काटकर बत्ती गुल कर दी। नगर निगम ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक ऊर्जा निगम का बिल जमा नहीं किया है। यह बकाया बिल करीब साढ़े चौदह लाख है। बत्ती गुल होने के बाद नगर निगम में चलने वाला कामकाज प्रभावित हो गया। हालांकि बाद में जनरेटर चलाकर काम किया गया। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ऊर्जा निगम पर उनका करोड़ों का बकाया चल रहा है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि ऊर्जा निगम को नोटिस जारी किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम का ऊर्जा निगम पर किरायेदारी का करीब भी करीब 18 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने नहीं भरा सेल्फ असेस्मेंट फार्म
सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में ऊर्जा निगम के दफ्तर पर बिजलीघर आदि स्थित है। ऐसे में ऊर्जा निगम पर प्रापर्टी टैक्स बैठता है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने भी तक नगर निगम को सेल्फ असेस्मेंट का फार्म भरकर नहीं दिया है। यह धनराशि भी करोड़ों की होगी। इस बाबत नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने 2017 से अब तक ऊर्जा निगम का करीब साढ़े चौदह लाख का बिल जमा नहीं किया है। इसके बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था, लेकिन बिल जमा नहीं कराया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को कनेक्शन काट दिया गया। बिल जमा होने पर दोबारा कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

- विजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, शहर
ऊर्जा निगम पर नगर निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। इस बाबत नोटिस भी जारी गए हैं। ऊर्जा निगम को पहले नगर निगम का बिल चुकाना चाहिए। बिजली कनेक्शन काटे जाने के बारे में जानकारी ली जाएगी। नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- नूपुर वर्मा, एमएनए, नगर निगम, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed