फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal clerk receives death threat

Roorkee News: नगर पालिका के लिपिक को जान से मारने की धमकी

Sat, 17 Jan 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Municipal clerk receives death threat
नगर पालिका के गृहकर लिपिक को कार्यालय में आकर एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। लिपिक ने मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसपर अधिशासी अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गृहकर लिपिक भानु चौहान कार्यालय में दैनिक कार्य कर रहा था। उसी समय नगर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी एक युवक उसके पास आया और आते ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय से बाहर निकलने पर मारने की धमकी दी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गृहकर लिपिक ने अपनी जान का खतरा बताते काम करने में असमर्थता जताई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि अधिशासी अधिकारी की तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed