फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   munciple corporation commissioner seized the flowers frome illegal vendor and thrown it into ganges

गंगाजी में चढ़ने वाले फूल कूड़ेदान में डाले

Fri, 12 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी ने सुबह हरकी पैैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मालवीय द्वीप पर अवैध रूप से जगह-जगह टोकरियों में फूल की दुकानें लगी देख उनका पारा चढ़ गया। हवलदार को फटकार लगाई और फूलों के पांच टोकरे जब्त कराकर कूड़ेदान में डलवा दिए। अवैध रूप से फोटोग्राफी करते हुए दो लोगों के कैमरे जब्त कर नगर निगम भिजवा दिए।
विज्ञापन

 कैमरे जब्त होते देख क्षेत्र में अवैध फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफरों में भगदड़ मच गई। एक फोटोग्राफर के गले में पुलिस द्वारा सत्यापित परिचय पत्र देखकर नगर आयुक्त दंग रह गईं। लाइसेंस देने का काम तो नगर निगम का है और वहां तो कोई फोटोग्राफी का लाइसेंस लेने ही नहीं आया है। इतने में एक व्यक्ति ने पीछे से कह दिया कि मैडम यहां तो पुलिस का ही लाइसेंस चलता है। क्षेत्र में फोटोग्राफरों की संख्या  सैकड़ों में हो गई है जो धड़ाधड़ प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटोग्राफी का धंधा कर रहे हैं।  अलग-अलग यूनियनें बन गई हैं । लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी से जारी परिचय पत्र से काम चल रहा है तो कोई लाइसेंस लेने नगर निगम क्यों जाएगा क्योंकि नगर निगम के लाइसेंस के बाद भी जब तक पुलिस राजी नहीं होगी तब तक फोटोग्राफी तो नहीं हो सकती। नाईघाट पर नगर आयुक्त ने चाय के दो काउंटर भी चालान की धमकी देकर बंद करा दिए और पॉलिथीन की चटाई भी जब्त कराई। सफाई हवलदारों को ताकीद किया कि अब उन्हें कोई फोटोग्राफर दिखाई दिया और कोई अवैध रूप से फूल व चटाई बेचता दिख गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed