फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Moving caught selling government rice

बेचने ले जाया जा रहा सरकारी चावल पकड़ा

Sat, 16 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Sat, 16 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। गरीबों के लिए आए सरकारी चावल की कालाबाजारी की भेंट चढ़ते पकड़ लिया गया। आरोपी डीलर मौका से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लिया। उसके बाद दुकान सील कर आरोपी डीलर एवं चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को किसी सूचना मिली कि सिविल लाइंस टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित डीलर सुभाषचंद शर्मा सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के लिए ले जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्ड़ियाल तुरंत खाद्य आपूर्ति एवं प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से एक टेंपो में भरे जा रहे सरकारी राशन के 35 बोरे चावल (18 क्विंटल) पकड़ लिए। इसी बीच आरोपी डीलर सुभाषचंद शर्मा दुकान छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी चालक पकड़ लिया गया। पूछताछ पर टेंपो चालक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को बताया कि उसे एक बराबर के प्रोविजन स्टोर पर राशन लेने के लिए डीलर ने कहा था। उसके तुरंत बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रोविजन स्टोर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। लेकिन चेकिंग के दौरान कुछ नहीं मिला। उसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दुकान सील कर दी। साथ ही राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आरोपी डीलर एवं चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोपेड बनी चर्चा का विषय
शहर में राशन ढोने वाली एक मोपेट चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शहर में एक व्यक्ति मोपेड पर अक्सर हर-गली मोहल्ले में राशन के बोरों ले जाता दिखता है। बताया जाता है कि वह खुद ही राशन की दुकानों पर जाता है और राशन की दुकानों से माल खरीदता था। लगभग दिनभर में राशन के 50 बोरे ढो देता है, लेकिन राशन कहां ले जाता है, इसका आजतक किसी को मालूम नहीं चला है। पर यह भी तय है कि राशन की दुकानों से खरीदे जाने वाले इस राशन को वह कालाबाजारी जरूर कर रहा है।


नगला का आरोपी डीलर नहीं चढ़ा हत्थे
एक दूसरे मामले में ही कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा गया नगला कोयल का राशन डीलर इलमचंद अभी तक भी फरार है। यहां भी इसी तरह राशन की कालाबाजारी का मामला पकड़ा गया था, लेकिन यह आरोपी भी मौका पाकर फरार हो गया था। आरोपी डीलर भी टेंपो में ही चावल के 40 बोरे कालाबाजारी करने जा रहा था। जिसमें आरोपी चालक को पकड़कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन आरोपी डीलर अभी तक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed