{"_id":"68f7cdc75b78ff184a0ca1a0","slug":"motor-thieves-entered-sugarcane-field-villagers-caught-two-roorkee-news-c-5-1-drn1027-816554-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ने के खेत में घुसे मोटर चोर, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ने के खेत में घुसे मोटर चोर, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा
विज्ञापन
नलकूप के उपकरण चोरी करके भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से पकड़ लिया। दोनों को जमकर डांट-फटकार के बाद पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। एक के नाबालिग होने पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
रुड़की कोतवाली को ढंडेरी ख्वाजगीपुर निवासी तेजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे वह अपने खेत पर गए थे। उन्हें खेत से नलकूप चोरी मिला था। इसके बाद उन्होंने छह-सात ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। तभी उन्हें दो चोर सामान लेकर भागते हुए नजर आए। पीछा करने पर दोनों गन्ने के खेत में घुस गए। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि चोरी के मामले में नाजिम निवासी बेलड़ा समेत एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।