{"_id":"626043cedbc40c599a6e6e7d","slug":"mother-gave-poison-to-daughter-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए माता बनी कुमाता: बेटी को दिया जहर, बहनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख उड़े सबके होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लिए माता बनी कुमाता: बेटी को दिया जहर, बहनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख उड़े सबके होश
Thu, 21 Apr 2022 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:42 AM IST
सार
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार को तहरीर मिली है, जिसके आधार पर निर्मला और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौतेली मां ने संपत्ति के लिए अपनी एक बेटी को खाने में जहर दे दिया। बड़ी बहनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। जिसमें पेट में पारा पाया गया है। हालत गंभीर देखते हुए युवती को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली प्रभारी इश्वार्य पाल ने बताया की ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बहन निम्मी को सौतेली मां ने खाने में जहर दे दिया था। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। जहां उसे डॉक्टरों ने एम्स में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
वहां अल्ट्रासाउंड किया गया तो पता चला कि उसके पेट में पारा पाया गया है। बताया कि उसकी सौतेली मां उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करती है और उसके पहले पति से एक बेटा है। सौतेली मां मकान पर कब्जा कर उन्हे बाहर निकाल देना चाहती है।
विज्ञापन