{"_id":"6a1097e4cb6367f6e702ed4d","slug":"mother-and-sons-attacked-after-entering-shop-report-filed-against-five-roorkee-news-c-5-1-drn1027-978141-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दुकान में घुसकर मां-बेटों पर हमला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दुकान में घुसकर मां-बेटों पर हमला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शास्त्रीनगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर मां-बेटों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए सरियों व लाठी-डंडों से हमला किया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में आनंद कुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा जो कक्षा 12 का छात्र है 16 मई को बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नदीम ने उसके साथ गाली-गलौज की और पीछा कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कॉलेज आते-जाते समय छींटाकशी करने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार को उनका बड़ा बेटा आयुष, शिवांश और पत्नी प्रीति दुकान पर बैठे थे।
तभी आदेश सैनी अपने दो बेटों, नदीम और अनस के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने दुकान में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और सरियों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आयुष और प्रीति घायल हो गए। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।