फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Modi to reply to public Notbandi: Ambika

नोटबंदी पर मोदी को जवाब दें जनता : अंबिका

Tue, 20 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 20 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Modi to reply to public Notbandi: Ambika
जनसभ्‍ाा काे संबाोधित करतीं साोनी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
पिरान कलियर। कौमी एकता सम्मेलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा, नोटबंदी देश के गरीबों पर हमला है। मोदी ने पूरे देश लाइनों में खड़ा कर दिया है। उन्होंने मंच से लोगों से आह्वान किया कि वे इसका जवाब मोदी को दें। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी तंज कसा कि दिल्ली वाले बाबा ने अच्छे दिन का सपना दिखा लोगों को ठगा है।
विज्ञापन


सोमवार को पिरान कलियर में विधायक फुरकान अहमद की ओर से आयोजित कौमी एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि अडानी-अंबानी जैसे बड़े-बड़े लोग उनके दोस्त हैं। जिन्हें नोटबंदी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। गरीब जनता के लिए हरीश ने मार्च में जो बजट बनाया था, उससे डरकर मोदी और अमित शाह ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन रही है और उत्तराखंड में भी शानदार जीत होगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के चुनाव में आपका फैसला मुल्क की तरक्की का रास्ता तय करेगा।
विज्ञापन


कहा महंगाई इस कदर बढ़ी कि 55 रुपये की अरहर की दाल 150 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। घोषण की पांच साल मिले तो हर बहन का खाता होगा और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना उनकी प्राथमिकता होगा। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, विधायक फुरकान अहमद, दर्जाधारी मंत्री सईद हसन, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, एसप, अकरम प्रधान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, रश्मि चौधरी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर शरीफ की कराएंगे यात्रा
सीएम हरीश रावत ने घोषणा की कि जिस तरह उन्होंने बुजुर्गों के लिए मेरे बुजुर्ग मेरा तीर्थ यात्रा के जरिए चार धाम की यात्रा कराई। इसी तरह उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तो अजमेर शरीफ की यात्रा के लिए योजना लाई जाएगी।


नेताओं की महत्वाकांक्षा से मंच हो रहा भारी
रुड़की। सीएम के कार्यक्रमों में अनुशासनहीनता परेशानी का सबब बनती जा रही है। पिरान कलियर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटी तो वहीं दो भागों में बनाए गए मुख्य मंच पर भी पैर रखने की जगह नहीं मिली। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंच पर आगे डटे और कुर्सियां घेरकर बैठ गए। प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और मुख्यमंत्री कुछ बड़े नेताओं के साथ मंच पर पहुंचे तो आयोजक माइक से लोगों को मंच खाली करने की अपील करते रहे लेकिन, कोई भी मंच से उतरने को तैयार नहीं था। जिसके चलते जनता सीएम और अंबिका सोनी को मंच पर देखने के लिए आगे बढ़ने लगी। इसके चलते प्रोटोकाल के मुताबिक प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को पहले बोलना था लेकिन, स्थिति को देखते हुए सीएम हरीश रावत ने खुद माइक संभाल लिया और बोलना शुरू किया। तब जाकर अफरातफरी का माहौल समाप्त हुआ। इससे पहले यह स्थिति लंढौरा में आयोजित कांग्रेस सतत संकल्प यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed