{"_id":"5d8e4f8a8ebc3e01830a179d","slug":"mobile-robbery-accused-arrested-roorkee-news-drn3210693195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोबाइल लूट के मामले मेें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख आरोपी ने लूटा गया मोबाइल गंगनहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन रेलिंग से टकराकर मोबाइल सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
रुड़की के पुष्पाजंलि विहार (गणेशपुर) निवासी अरविंद पुत्र राम रतन बुधवार रात किसी काम से सब्जी मंडी चौक पर आए थे। इस बीच वह मोबाइल पर बात कर रहे थे कि पीछे से आया एक युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। उन्होंने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज करवाया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें आरोपी की हरकत नजर आई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की।
शुक्रवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सोलानी पार्क के पास गंगनहर की पटरी पर खड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी ने मोबाइल गंगनहर की ओर फेंक दिया, लेकिन रेलिंग से टकराकर मोबाइल सड़क पर जा गिरा। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल लूट में बिलाल निवासी मोहल्ला खुमरान, लंढौरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसएसआई प्रमोद कुमार, सोत बी पुलिस चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा समेत हासिम अब्बास व प्रदीप सैनी शामिल रहे।