फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA Qazi Nizamuddin and the Municipal Chairperson conducted a self-count

Roorkee News: विधायक काजी निजामुद्दीन और पालिका अध्यक्ष ने की स्वगणना

Tue, 14 Apr 2026 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
MLA Qazi Nizamuddin and the Municipal Chairperson conducted a self-count
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को विधायक काजी निजामुद्दीन, नगर पालिका चेयरमैन मोहियुद्दीन अंसारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष चौधरी इस्लाम ने अपने आवास पर ऑनलाइन स्वगणना का काम किया। विधायक ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे 24 अप्रैल तक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपने मकान का विवरण दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सही जानकारी देकर देश के विकास में सहभागी बन सकते हैं। चार्ज जनगणना अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि स्वगणना के बाद प्राप्त एसई-आईडी को सुरक्षित रखें। 25 अप्रैल से 24 मई के बीच जब प्रगणक घर आएं तो उन्हें यह आईडी उपलब्ध करा दें। इस दौरान वसीम अब्बासी, खुर्शीद आलम और शोएब मलिक भी मौजूद रहे। जनगणना का दूसरा चरण जनवरी-फरवरी 2027 में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed