{"_id":"61deead6d9ff185543681493","slug":"mla-champion-152-infected-including-his-son-roorkee-news-drn4014562138","type":"story","status":"publish","title_hn":"152 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
152 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 152 लोगों के कोरोना संक्रमित होने और एक संक्रमित की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में खानपुर विधायक और उनके बेटे के अलावा सिविल अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। एहतियातन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और मृतक के परिजनों के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। वहीं, जून 2020 के बाद शहर में बुधवार को एक संक्रमित की मौत भी हो गई। आवास विकास कॉलोनी निवासी लायंस क्लब रुड़की के अध्यक्ष ललित सरीन का कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उन्होंने कोविड जांच कराई थी। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह घर पर ही आइसोलेट थे। बुधवार सुबह अचानक सांस लेेने में दिक्कत हुई और उनका निधन हो गया। नगर निगम के पार्षद राकेश गर्ग ने बताया कि ललित सरीन के बच्चे बाहर रहते हैं। पिता के निधन की सूचना पर बेटा रुड़की पहुंच गया है। वहीं, उनके निधन से शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, रुड़की में 152 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, उनके बेटे, सिविल अस्पताल रुड़की के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष दत्त भी शामिल हैं। 23 मरीज आईआईटी रुड़की से भी हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की के एक प्रवक्ता भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोर्ट के भी दो कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि जिस कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, उनके परिजनों के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जनपद में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार
जनपद में सात महीने में कोरोना के सर्वाधिक साढ़े तीन सौ नए मरीज मिले हैं। इनमें करीब आधे मरीज रुड़की से हैं। सीएमओ ऑफिस में भी तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 12 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 17 मरीज भर्ती हो गए हैं। कोविड केयर सेंटरों में 49 मरीज भर्ती हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 963 पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 1041 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी कुल 7737 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद भर में 5244 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन चार से घटकर एक रह गया है। बुधवार को 7 मरीज भी ठीक हुए हैं।