{"_id":"681114038b6a777d3e02dcab","slug":"miscreants-snatched-mobile-and-cash-from-factory-employee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-677349-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बदमाशों ने फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बदमाशों ने फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल और नकदी छीनी
विज्ञापन
फैक्टरी से घर जा रहे युवक को धमकाकर बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस घटना को मारपीट का मामला बता रही है।
लक्सर कोतवाली के भुरना गांव निवासी रजत त्यागी सिडकुल हरिद्वार स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। रजत के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे वह फैक्टरी से नगला इमरती से लंढौरा होते हुए अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह कुंआखेड़ा चेकपोस्ट से कुंआखेड़ा-लक्सर मार्ग पर पहुंचा तो छह बदमाशों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों के पास तमंचा और डंडे थे। बदमाशों ने धमकाकर मोबाइल और 900 रुपये की नकदी छीन ली। बदमाश उसकी बाइक भी ले जाने लगे लेकिन पुलिस के वाहन के सायरन की आवाज सुनकर बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।