फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minor student adamant on going with young man

नाबालिग छात्रा का युवक से परवान चढ़ा प्यार, फरार होने हुई तैयार

Fri, 01 Oct 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Minor student adamant on going with young man
अपने से दोगुनी उम्र के युवक के प्यार में एक नाबालिग छात्रा उसके साथ जाने को तैयार हो गई। परिजनों ने छात्रा को स्कूल बैग में कपड़े रखकर जाते पकड़ लिया, लेकिन वह युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। समझाने के बाद भी नहीं मानी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर युवक पर बेटी को बहले-फुसलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 साल की छात्रा का गणेशपुर के युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। छात्रा स्कूल आते-जाते युवक से मुलाकात करने लगी। इसकी भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने छात्रा को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी से मिलती रही। युवक से छात्रा का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह उसके साथ रहने के लिए तैयार हो गई। इस पर परिजन स्कूल आते-जाते उस पर नजर रखने लगे। साथ ही युवक को बेटी से दूर रहने की सलाह दी, लेकिन दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। बताया जा रहा है कि दोनों ने फरार होने की योजना बना ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। छात्रा की गतिविधियों को देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उसे रोक लिया। परिजनों ने उसके बैग की तलाशी ली तो कॉपी-किताबों के साथ कुछ कपड़े भी रखे मिले। इस पर परिजनों ने उसे स्कूल नहीं जाने दिया। कड़ाई से पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि वह युवक के साथ जाने वाली थी। इसलिए उसने स्कूल बैग में कपड़े छिपाकर रखे थे। परिजनों ने छात्रा को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर परिजन कोतवाली पहुंचे और युवक पर बेटी को बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed