फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minister and MLA congratulate Kajal on becoming SDM

Roorkee News: काजल को एसडीएम बनने पर मंत्री और विधायक ने दी बधाई

Wed, 03 Jun 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 03 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Minister and MLA congratulate Kajal on becoming SDM
मंगलौर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में विकासखंड नारसन के साढ़ौली गांव की मेधावी बेटी काजल सैनी ने एसडीएम पद पर चयनित होकर गांव के साथ जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र जाती, उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के डीजीएम केन पवन जैनर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। काजल के पिता रामकुमार सैनी गांव में चिकित्सक और माता राजदुलारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह देहरादून सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से स्कूली शिक्षा और बीएएमएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने दूसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। काजल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। काजल का मानना है कि ईमानदारी, सही दिशा में प्रयास और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि कठिनाइयों के बावजूद कभी हिम्मत न हारें और प्रयास करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed