{"_id":"617c0dde0d9a62615e653e2a","slug":"mining-mafia-digging-dry-ganga-canal-roorkee-news-drn3947751135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर छापा, वाहन लेकर भागे माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर छापा, वाहन लेकर भागे माफिया
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। पुलिस ने खनन पर लगाम लगाने के लिए सड़कों में जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे खुदवाए। साथ ही गंगनहर के पास पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है।
क्षेत्र के सकौती घाट पर यूपी के माफिया अवैध खनन करते हैं। दो साल पूर्व खनन को लेकर गोली चली थी और खूनी संघर्ष हुआ था। तभी से सकौती घाट अवैध खनन को लेकर संवेदनशील है। कुछ दिन पहले सफाई के लिए गंगनहर बंद कर दी गई है। इसके बाद यूपी के खनन माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस को लगातार सकौती घाट पर बंद पड़ी गंगनहर से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। बताया गया कि प्रदेश की सीमा से सटे यूपी के गांवों के रहने वाले माफिया दिनरात खनन कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गंगनहर में छापेमारी की।
इस बीच खनन कर रहे माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाई और जिन सड़कों से खनन सामग्री लेकर वाहन आवाजाही करते हैं, उनमें गहरे गड्ढे खुदवाए ताकि कोई वाहन सकौती घाट पर खनन के लिए न पहुंचे। वहीं, सकौती घाट पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।