फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mini bus collides with police van, passengers injured

Roorkee News: पुलिस वैन में मिनी बस ने मारी टक्कर, यात्री घायल

Fri, 29 Nov 2024 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mini bus collides with police van, passengers injured
यात्री भेजे अस्पताल, बृहस्पतिवार सुबह मेहवड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

साइड में खड़ी थी पुलिस वैन, रुड़की से कलियर जा रही थी यात्री बस

कांवड़ पटरी पर उत्तराखंड पुलिस की वैन और यात्रियों से भरी मिनी बस की टक्कर हो गई। मिनी बस में बैठे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बृहस्पतिवार सुबह एक पुलिस की वैन मेहवड़ गांव के पास कांवड़ पटरी पर एक साइड में खड़ी थी। रुड़की की ओर से आ रही यात्रियों से भरी मिनी बस ने ओवरटेक करते हुए पुलिस की वैन में टक्कर मार दी जिससे पुलिस की वैन पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। कार्यवाहक एसओ वीरेंद्र नेगी ने बताया कि चार से पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed