फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Millions stolen by breaking the wall of the sanitary warehouse

सेनेटरी गोदाम की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen by breaking the wall of the sanitary warehouse
चोरों ने सेनेटरी गोदाम को निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। गोदाम स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गोदाम स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल अस्पताल के सामने द्वारका ग्रीन ए-13 निवासी अजय अग्रवाल का सेनेटरी का थोक कारोबार है जबकि ग्राम मतलापुर में सेनेटरी का गोदाम है। बुधवार रात चोरों ने गोदाम के पीछे की दीवार तोड़कर सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को वह गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गोदाम स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर गोदाम से करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। गोदाम स्वामी ने पुलिस से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed