फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Millions of consumers account for Dakar

उपभोक्ताओं के खाते से लाखों डकार लिए

Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। पीएनबी बैंक की झबरेड़ा शाखा में तैनात एक कर्मचारी ने कई उपभोक्ताओं के खाते से लाखों रुपये डकार ली। कई दिन से बैंक के चक्कर काट रहे उपभोक्ता सोमवार को भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उपभोक्ताओं को जैसे-तैसे शांत कराया। बैंक मैनेजर ने बताया अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने उपभोक्ताओं की कितनी रकम गायब है। आरोपी कर्मचारी 19 मार्च से कार्यालय नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह पीएनबी झबरेड़ा शाखा पहुंचे कोटवाल आलमपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि उन्होंने शाखा में तैनात कर्मचारी देवेंद्र सिंह राणा के माध्यम से अपने खाते में 1.5 लाख रुपये जमा करवाए थे। इसकी उनके पास जमा रसीद भी है। लेकिन कुछ दिन बाद जब उन्होंने खाता चेक किया तो उसमें पैसा ही नहीं था। उपभोक्ता मोहम्मद कामिल ने भी बताया कि उन्होंने खाते में 32 हजार रुपये जमा कराए थे लेकिन अब खाते में एक पैसा नहीं है।
विज्ञापन


दोनों उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस संबंध में आरोपी कर्मचारी से कई बार कहा गया लेकिन वह हर बार कोई न कोई नया बहाना बनाता रहा। इसी तरह वह अन्य उपभोक्ताओं के साथ वह टालमटोल करता रहा। उसके बाद से आरोपी कर्मचारी छुट्टी पर चल रहा है। स्थिति यह है कि करीब एक माह से कर्मचारी बैंक नहीं आ रहा है। इससे नाराज उपभोक्ता सोमवार को पीएनबी झबरेड़ा शाखा पहुंचे और हंगामा काटा। उन्होंने बैंक अधिकारियों पर भी मिलीभगत और लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
बैंककर्मी देवेंद्र सिंह राणा के माध्यम से उपभोक्ताओं ने पैसे जमा किए थे। लेकिन जमा किए पैसों का पता नहीं लग पा रहा है। संभावना जताई जा रही कि उसने किसी और खाते में रकम जमा कर दी है। कितने उपभोक्ताओं की और कितनी रकम गायब है। इसकी अभी जानकारी नहीं है। बैंककर्मी 19 मार्च से कार्यालय नहीं आ रहा है और न उसका फोन लग रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
एमएस नेगी, प्रबंधक  पीएनबी झबरेड़ा शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed