फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Millions cheated in the name of providing land to roadways employee

रोडवेज कर्मचारी से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 22 Oct 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Millions cheated in the name of providing land to roadways employee
रुड़की। जमीन दिलाने के नाम पर एक रोडवेज कर्मचारी से एक परिचित ने लाखों रुपये ठग लिए। रोडवेज कर्मचारी ने अपनी रकम मांगी तो वह लौटाने से इनकार कर रहा है। कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी के सोमप्रकाश रुड़की में रोडवेज कर्मचारी हैं। सोमप्रकाश के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उनकी मुजाहिदपुर निवासी एक परिचित से मुलाकात हुई थी। परिचित ने बताया था कि गांव में ही उसकी जमीन है और वह उसे सस्ते दाम पर बेच रहा है। उसने सोमप्रकाश को जमीन खरीदने की बात कही। परिचित होने पर सोमप्रकाश उसकी जमीन खरीदने को तैयार हो गए। आरोप है कि इस बीच उसने जमीन का बैनामा करने से पहले एडवांस पांच लाख रुपये ले लिए। साथ ही जमीन का बैनामा कुछ दिनों बाद करने की बात कही। आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी उसने जमीन का बैनामा नहीं किया और दबाव बनाने पर टालने लगा। सोमप्रकाश ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया। अब धमकी भी दी जा रही है। मंगलवार को सोमप्रकाश ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed