फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Member of Board of Governors of Motherhood University gave 51 lakhs

मदरहुड विवि के बोर्ड ऑफ गवनर्स के सदस्य ने दिए 51 लाख

Tue, 31 Mar 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Member of Board of Governors of Motherhood University gave 51 lakhs
मदरहुड विवि के बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्य राजेश दीवान ने पीएम राहत कोष में 51 लाख रुपये दिए। - फोटो : ROORKEE
मदरहुड विवि के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य राजेश दीवान ने कोरोना के मद्देनजर प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 लाख की धनराशि का चेक दिया है। इसके अलावा नारसन के उप शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

मदरहुड विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मदरहुड विवि के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य राजेश दीवान ने 51 लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। उन्होंने कहा है यह उनके लिए गर्व का विषय है। सभी को राष्ट्र एवं मानव हित में सरकार की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए। उधर, नारसन में उप शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये दिए हैं। उप शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर ने बताया कि इस कठिन समय में अपनी सरकार की मदद करना सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed