फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Medical store found running without license

बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल स्टोर

Fri, 18 Jun 2021 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Medical store found running without license
लक्सर। ड्रग इंस्पेक्टर के साथ कई विभागों की संयुक्त टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चलता मिला। टीम ने सारी दवाइयां जब्त कर संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कई दिन पहले एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को किसी ने शिकायत कर बताया था कि मखियाली कलां गांव निवासी एक युवक क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। वह नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है। एसडीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को टीम ने गांव पहुंचकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने लाइसेंस मांगा तो स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया। मेडिकल स्टोर पर एंटीबायोटिक भी रखी मिलीं। टीम ने सभी दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिरासत में ले लिया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इस दौरान टीम में तहसीलदार मुकेश चंद रमोला, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, एसओजी नारकोटिक्स विंग की दरोगा प्रियंका भारद्वाज शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed