{"_id":"5d890b078ebc3e014b5fa112","slug":"meat-factory-being-built-under-the-guise-of-slaughter-house-roorkee-news-drn32064019","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लटार हाउस की आड़ में बनाई जा रही मीट फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लटार हाउस की आड़ में बनाई जा रही मीट फैक्ट्री
विज्ञापन
मंगलौर में स्लाटर हाउस निर्माण को लेकर जन सुनवाई करती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल।
- फोटो : ROORKEE
नगर में स्लॉटर हाउस के निर्माण को लेकर सामवार को लोगों की राय जानने के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें ज्यादातर लोगों ने निर्माण के विरोध में अपने विचार रखे। आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस की आड़ में मीट फैक्ट्री बनाई जा रही है। उन्होंने इससे होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोगों के विचारों को शासन को भेजा जाएगा।
मामले को लेकर काफी दिनों से विरोध के स्वर उभर रहे थे। इसी के चलते स्लॉटर हाउस का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। सचिव शहरी विकास ने इस संबंध में डीएम से जनसुनवाई कर लोगों की राय जानने के निर्देश दिए थे। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और सीओ डीएस रावत को जनसुनवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
इसके बाद कोतवाली में सोमवार को जनसुनवाई हुई। इसमें भाजपा नेता जमीर अंसारी, सभासद तरुण सिंघल, नरेंद्र शर्मा, इदरीश अंसारी, अहसान राव, रईस, विनोद त्यागी ने स्लॉटर हाउस का विरोध किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. शमशाद ने कहा अगर कोर्ट आदेश करता है तो नगर पालिका अपने स्तर पर स्लॉटर हाउस बनाने को तैयार है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, नगर पालिका ईओ शाहिद अली, सेनेटरी इंस्पेक्टर आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।