फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Massive fire breaks out at shriram finance office in roorkee fire fighters bring blaze under control

रुड़की: फाइनेंस कार्यालय में लगी भीषण आग, धुएं से मची अफरातफरी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

मालवीय चौक के पास स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटों और घने धुएं के बीच दमकल की टीम ने मोर्चा संभाला। समय रहते आग को दूसरी मंजिल और आसपास के हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at shriram finance office in roorkee fire fighters bring blaze under control
भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की के मालवीय चौक के पास स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में रात भीषण आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग अन्य हिस्सों में फैलने से पहले ही रोक ली गई।

विज्ञापन

फायर स्टेशन रुड़की को रात एक बजे आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि गंगनहर थाना क्षेत्र के मालवीय चौक स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से घना धुआं निकल रहा है। शुरुआती आशंका जताई गई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की मिनी प्रेशर वैन मौके पर पहुंची। प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में आग की भयावह स्थिति देखते हुए टीम ने होजरील के माध्यम से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाया गया। इसके बाद फायर कर्मियों ने होज लाइन बिछाकर लगातार पानी की बौछार की और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed