फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, police investigating

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस कर रही जांच

Mon, 23 Mar 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, police investigating
- प्रथम दृष्टया में जहरीले पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है मौत का कारण
विज्ञापन


भगवानपुर। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रविवार देर रात 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी जिसके बाद कथित तौर पर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे रुड़की निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हाे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed