{"_id":"693abbece05147b143044205","slug":"married-woman-beaten-up-for-not-getting-bullet-and-rs-2-lakh-roorkee-news-c-5-1-drn1027-854137-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बुलेट और दो लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बुलेट और दो लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये नकद नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट की है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेडी निवासी यासीन ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 29 नवंबर 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर निवासी मुर्तजा के पुत्र गुलजार के साथ की थी।
उसने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज शादी में दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने के साथ-साथ बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी पुत्री के गर्भवती हो जाने की बात ससुरालवालों को पता चली तो उन्होंने और उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने जब पुत्री से बात करने को फोन किया तो उसके ससुरालवालों ने बात नहीं कराई तो उन्हें शक हुआ। पिता ने एक रिश्तेदार को बेटी के घर भेजा तो पता चला। इसके बाद वह अपने भाई व परिवारवालों के साथ पुत्री की ससुराल गए और 112 पर पुलिस को काॅल की। पुलिस ने उसकी पुत्री को मंगलौर सीएचसी पर भर्ती कराया वहां से रुड़की रेफर कर दिया था।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रार्थी की तहरीर पर मंगलौर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि आरोपी गुलजार, मुर्तजा, शाहजहां व शबनूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।