फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman beaten for dowry, dies in hospital

Roorkee News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, अस्पताल में दम तोड़ा

Fri, 07 Nov 2025 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, dies in hospital
ससुरालवालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता चार माह की गर्भवती थी। परिजनों ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी रजिया की शादी 15 दिसंबर 2024 को लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी सलमान के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति सलमान, जेठ सोनू और जेठानी आसमा कम दहेज लाने व दहेज में बाइक लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। 14 सितंबर को उन्होंने इस बाबत रुड़की पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसपर 13 अक्तूबर को समझौता करने के बाद वह उसे वापस ससुराल ले आए थे। रजिया की मां फरजाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर को उसे जानकारी मिली कि रजिया के ससुरालवालों ने दहेज में बाइक लाने के लिए बुरी तरह से पिटाई की है। इसपर वह अपने रिश्तेदारों के साथ सुल्तानपुर रजिया की ससुराल पहुंची। यहां उन्होंने पाया कि रजिया को बुरी तरह से पीटा गया है। उसकी हालत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भी उसके ससुरालियों ने उससे दहेज में बाइक की मांग की। वह रजिया को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर आई। वहां से गंभीर हालत के कारण उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान 1 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस दौरान उसके चार माह के गर्भवती होने की बात सामने आई। फरजान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान, सोनू और आसमा के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed