फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman and child thrown out of home after demand for car not met

Roorkee News: कार की मांग पूरी न होने पर बच्चे समेत विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 07 Jan 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman and child thrown out of home after demand for car not met
कार और पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




लंढौरा निवासी मेहसर ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह महमूदपुर निवासी इकराम के साथ वर्ष 2021 में हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। विवाह के बाद ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालवालों ने मायके से कार और पांच लाख की नकदी लाने की बात कही।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन उनकी मांग जारी रही। सितंबर 2025 में ससुराल वालों ने उसे बच्चे के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत पत्र दिया जिसके बाद ससुरालवाले उसे अपने घर ले गए लेकिन फिर से कार और नकदी लाने की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच जनवरी की सुबह ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इकराम, मासूम, हनीफा, गुलिस्ता, साइस्ता, इखलाक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed