फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married sister-in-law and gave wife three divorces

Roorkee News: साली से शादी कर पत्नी को दिया तीन तलाक

Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married sister-in-law and gave wife three divorces
साहब, मेरी शादी को चार साल हो गए हैं लेकिन मेरे पति ने तीन तलाक देकर साली से निकाह कर लिया है। दो साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उसने खर्च देना बंद करने के साथ ही मारपीट करने लगा। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब महिला ने एसएसपी को पूरी दास्तान बताई। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन




कुरड़ी निवासी हिना ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी जनपद शामली के अमहेट निवासी मुस्तकीम के साथ हुई थी। पति गुड़ मंडी में नौकरी करने के कारण कुरड़ी गांव में रहने लगे। शादी के बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। इसी बीच उसके पति के अपनी साली से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन




पति उसे तंग करने के साथ ही मारपीट करने लगा और खर्चा भी देना भी बंद कर दिया। इसी बीच पति ने अपनी साली से शादी कर ली। 25 मार्च को पति कुरड़ी घर आया और तीन तलाक दे दिया। सास, ससुर, ननद भी आरोपी के साथ साजिश में शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मुस्तकीम, याकूब, जरीना व मुसर्रत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed