फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married mother, brother and sister beaten

विवाहिता की मां, भाई और बहन को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Tue, 23 Jun 2020 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Married mother, brother and sister beaten
लक्सर। खेड़ीकलां गांव में ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर उसकी ससुराल पहुंचे उसकी मां, बहन और भाई को भी ससुरालियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट डाला। इस दौरान वे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का विवाह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किया था। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे। ससुराल वालों की हरकत से परेशान होकर विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। जानकारी मिलने पर मंगलवार को विवाहिता की मां, बहन और भाई उसके ससुराल पहुंच गए। उन्होंने जब मारपीट का कारण पूछा तो ससुराल वालों ने विवाहिता की मां, बहन और भाई को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला। मारपीट में वे घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed