फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married family members beat in-laws

विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों को पीटा

Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married family members beat in-laws
लक्सर/खानपुर। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद पर विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालियों से मारपीट कर दी। ससुराल पक्ष की ओर से मामले में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता, उसकी मां, पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सर नगर की आदर्श कॉलोनी निवासी प्रदीप वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे बेटे मोहित की शादी एक साल पहले गाजियाबाद निवासी पूजा से हुई थी। शादी के बाद से ही पूजा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद करती थी। इस पर उन्होंने मोहित को घर से अलग कर दिया। कुछ महीनों से मोहित अपनी पत्नी के साथ अलग मोहल्ले में रह रहा है। प्रदीप वर्मा के अनुसार, सोमवार को पूजा की अपने पति से कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसकी सूचना पर पिता संजय, मां सीमा और भाई संदीप लक्सर आए थे। आरोप है कि विवाहिता के परिजन उनके घर पहुंचे और गाली गलौज कर मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए बड़े बेटे राहुल और उसकी पत्नी विशाखा से भी उन्होंने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख वे धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed