फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Marriage broken due to not giving bike as dowry cards were distributed Roorkee

Roorkee: युवती के घर में चल रही थी शादी की तैयारी, ससुराल पक्ष ने रख दी डिमांड, पलक झपकते ही छा गई मायूसी

Sat, 11 Nov 2023 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

तीन दिसंबर को बरात आनी थी। युवती पक्ष की ओर से रिश्तेदारी में शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे जबकि घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच युवक पक्ष ने युवती पक्ष के सामने स्कूटी की मांग रखी।

विज्ञापन
Marriage broken due to not giving bike as dowry cards were distributed Roorkee
दुल्हन के खिलाफ पुलिस को पांच महीने पहले शिकायत मिली थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी के कार्ड बंटने के बाद युवक पक्ष ने दहेज में बाइक देने की मांग कर दी। युवती पक्ष ने इन्कार किया तो युवक पक्ष ने शादी तोड़ दी। युवती पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक युवती की शादी मुजफ्फरनगर निवासी युवक से तय हुई थी। तीन दिसंबर को बरात आनी थी। युवती पक्ष की ओर से रिश्तेदारी में शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे जबकि घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच युवक पक्ष ने युवती पक्ष के सामने स्कूटी की मांग रखी। युवती पक्ष ने शादी वाले दिन स्कूटी देने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मसूरी में नौ होटलों को बंद करने के आदेश, 20 को थमाए नोटिस, दो पर 60 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद युवक पक्ष ने स्कूटी के साथ बाइक देने की भी मांग की। इस पर युवती पक्ष ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक पक्ष ने शादी तोड़ दी और तीन दिसंबर को बरात लाने से भी इन्कार कर दिया। शुक्रवार को युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।I

cards
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed