फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Many ATM cards found with a young man

युवक के पास मिले कई एटीएम कार्ड

Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many ATM cards found with a young man
बैंक के पास खड़े एक संदिग्ध युवक की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड व अन्य कार्ड मिले। शक होने पर पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगा रही है कि युवक के तार साइबर ठगों से तो नहीं जुड़े हैं या फिर उसने किसी से कार्ड बदलकर एटीएम से रकम तो नहीं निकाली है।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने शहर में सतर्कता बरत दी है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस की ओर से दीपावली के त्यौहार पर खासकर बैंक और एटीएम के पास गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस सिविल लाइंस बाजार में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को बैंक के बाहर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शक होने पर उसका नाम व पता पूछा तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर पुलिस उसकी जेब में रखे पर्स में बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड देखकर सकते में पड़ गई। पुलिस ने एटीएम कार्डों के संबंध में जानकारी ली तो वह इधर-उधर की बातें बताने लगा। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। युवक ने खुद को दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला बताया है। साथ ही बताया कि वह सोत मोहल्ले में किराए के मकान पर रहकर नौकरी कर रहा है। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक से भी जानकारी ली जा रही है। युवक अगर किसी अपराध में संलिप्त निकलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed