{"_id":"69d54c9c93716819a00cae04","slug":"mans-leg-amputated-after-being-hit-by-a-train-roorkee-news-c-5-1-drn1027-941144-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति का पैर कटा
विज्ञापन
लक्सर बाईपास मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति का पैर कट गया। उसे लक्सर सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार देर शाम को हुआ।
नगर के लक्सर गांव वार्ड निवासी सोमपाल मजदूरी करता है। मंगलवार को भी वह हरिद्वार मजदूरी करने के लिए गया था। देर शाम को वह हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन से लक्सर लौट रहा था। रात के समय ट्रेन जब लक्सर बाईपास मार्ग पर बहादरपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी ट्रेन से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर कट गया। हादसे की जानकारी मिलने पर रेलवे और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने सोमपाल को लक्सर सीएचसी भेजा। वहां से गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अनमोल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।