फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mangalore Police Station Annual Inspection, Arrangements Found Satisfactory

Roorkee News: मंगलौर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, संतोषजनकी मिलीं व्यवस्थाएं

Sun, 05 Apr 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Mangalore Police Station Annual Inspection, Arrangements Found Satisfactory
एसपी देहात और सीओ ने अभिलेख, शस्त्रागार व मेस का किया निरीक्षण,
विज्ञापन


कानून व्यवस्था मजबूत रखने और फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


मंगलौर। एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने रविवार को मंगलौर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और मेस का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कोतवाली के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने थियारों की साफ-सफाई और उनके रखरखाव की स्थिति देखी। मेस में खाने की गुणवत्ता परखने के साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने के स्थान पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने पुलिसकर्मियों को कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी देहात ने कहा कि हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही। एसपी देहात ने कहा किकोतवाली की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं, कुछ आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर कोतवाल भगवान सिंह मेहर, एसएसआई सतपाल सिंह मान सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed