{"_id":"5d9e23ef8ebc3e93d56ccef0","slug":"mamta-again-embarrassed-in-kaliyar-left-the-newborn-roorkee-news-drn3223106125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर में ममता फिर शर्मसार, नवजात को झाड़ियों में छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर में ममता फिर शर्मसार, नवजात को झाड़ियों में छोड़ गए
कलियर में मिले नवजात बच्चे को गोद में लिए महिला
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
कलियर में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई। नवजात बच्चे को कोई गंगनहर के किनारे झाड़ियों में छोड़कर चला गया। पास में ही खेल रहे बच्चों को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नवजात को उठाकर नहलाया और उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया और जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन को दी।
विज्ञापन
मामला बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे का है। गंगनहर किनारे झाड़ियों के पास झुग्गी में रहने वाले कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों को झाड़ियों में से किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। रोने की आवाज सुनकर बच्चों ने जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर झुग्गी में रहने वाले जरीफ मौके पर पहुंचे और झाड़ियों में देखा तो एक नवजात पड़ा था। वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे कार्यवाहक एसओ नंदकिशोर बचकोटी ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराया गया है। साथ ही मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन को दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, क्षेत्र में नवजात के झाड़ियों में मिलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। इससे पहले भी कलियर में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।