{"_id":"577954044f1c1b6c697f9f9a","slug":"maid-escaped-with-20-thousand-rupees-from-a-profasser-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर के घर से मेड 20 हजार लेकर चपंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर के घर से मेड 20 हजार लेकर चपंत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक प्रोफेसर के घर से नौकरानी 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गई है। प्रोफेसर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी । पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में प्रो. एजे मिश्रा निवासी कैनाल ने बताया कि उन्होंने एक मेड प्लेसमेंट एजेंसी से एक मेड के लिए कहा था। इस पर एजेंसी ने एक जुलाई को मीना नाम की एक मेड भेजी थी। जिसे मिथलेश नाम का एक युवक लेकर आया था।
मेड ने एक दिन तो ठीक प्रकार से काम किया। लेकिन दो जुलाई को वह चर्च जाने की बात कहकर ं चली गई। उसके जाने के बाद घर पर देखा तो 20 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने मेड का पूरा दिन इंतजार किया। लेकिन वह नहीं आई। एजेंसी को भी इस बात की जानकारी दी गई लेकिन एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन