फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Maharishi Kashyap's birth anniversary celebrated in Sultanpur region

Roorkee News: सुल्तानपुर क्षेत्र में मनाया महर्षि कश्यप जन्मोत्सव

Sun, 05 Apr 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's birth anniversary celebrated in Sultanpur region
सुल्तानपुर। क्षेत्र में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भोगपुर, टीककमपुर, फतवा, कंकरखाता, महतोली सहित एक दर्जन से अधिक गांवों और लक्सर नगर पंचायत में हवन-पूजन, शोभायात्रा और भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और लोगों ने पूजा-अर्चना कर महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। लक्सर में कश्यप एकता युवा मंच के अध्यक्ष रवि कश्यप, संरक्षक एडवोकेट नरेश कश्यप की देखरेख में हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष पंकज कश्यप, महामंत्री नरेश मिस्त्री, उपाध्यक्ष अमित कश्यप, मामचंद कश्यप, वेद प्रकाश, राजेश कश्यप, डॉ़ सोमपाल कश्यप, शिवम कश्यप, विशाल कश्यप, रोहित कश्यप समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed