{"_id":"684720ba15e1691765014d5f","slug":"mad-dog-bit-10-people-roorkee-news-c-5-1-drn1027-712105-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पागल कुत्ते ने 10 लाेगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पागल कुत्ते ने 10 लाेगों को काटा
विज्ञापन
कस्बे के दो मोहल्ले में एक कुत्ते ने सुबह-सुबह उत्पात मचा दिया। उसने 10 लोगों को काट लिया। उसने दूसरे कुत्तों और उनके बच्चों को भी नुकसान पहुंचाया। इससे लोग घर से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं।
सोमवार सुबह जैसे ही लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकले तो न जाने कहां से एक पागल कुत्ता आ धमका। उसने घात लगाकर 10 लोगों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। खेत के काम से निकले रियासत जैसे ही घर से बाहर निकले तो कुत्ते ने उनपर हमला बोल दिया और उनका हाथ चबा दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिलाया। उन्हीं के पड़ोस के एक तीन वर्षीय बच्चे व एक छोटी लड़की को भी कुत्ते ने बुरी तरह काटा। उसने दो कुत्तों को भी काटकर घायल कर दिया और कुत्तों के बच्चों को भी अपना निशाना बनाया। उसने रामपाल प्रजापति, सुधा देवी, जुनैद, दीपशिखा और अन्य लोगों को भी काटा है। लावारिस कुत्तों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले दिनों पनियाला में एक महिला को लावारिस कुत्तों ने काट लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।