फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Maa Shailputri is worshiped on the first day of Navratri

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का किया पूजन

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Maa Shailputri is worshiped on the first day of Navratri
मंगलौर में मां नव दुर्गा महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त पर घर और मंदिरों में चौकी स्थापित की। इसके बाद स्नान आदि कर उपवास रखकर मां के पहले स्वरूप की आरती की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घरों में विधि विधान से माता की चौकी की स्थापना की गई। व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु की कामना की। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ल ने बताया कि नवरात्रि में इस बार आठ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान से की गई। बताया कि मां शैलपुत्री को सौभाग्य की देवी भी कहा जाता है। बताया कि मां की पूजा के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। वहीं बृहस्पतिवार को लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाजार से मां की चौकी सजाने के लिए सामान खरीदा। वहीं शुक्रवार को मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed