फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Luxor Sugar Mill made sugarcane payment of Rs 35.79 crore

Roorkee News: लक्सर शुगर मिल ने किया 35.79 करोड़ का गन्ना भुगतान

Fri, 06 Mar 2026 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Luxor Sugar Mill made sugarcane payment of Rs 35.79 crore

विज्ञापन
लक्सर चीनी मिल ने किसानों को 35.79 करोड़ का गन्ना भुगतान जारी किया है। मिल प्रबंधन ने 11 से 20 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया है। चालू पेराई सत्र में मिल को गन्ने की कमी बनी हुई है।



लक्सर चीनी मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को मिल ने 54.39 करोड़ का गन्ना भुगतान किया था। अब 11 से 20 फरवरी तक क्रय किए गए गन्ने का 35.79 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को जारी कर दिया गया है। यूनिट हेड ने बताया कि चालू पेराई सत्र में मिल 384.15 करोड़ का गन्ना भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन




अतिवृष्टि के कारण गन्ने की पैदावार प्रभावित होने से मिल को चालू पेराई सत्र में आरंभ से ही गन्ने की कमी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि विपरीत परिस्थिति में भी मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को समयबद्ध गन्ना भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालू पेराई सत्र में मिल ने अब तक 106.11 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। यह बीते साल की समान अवधि में की गई 113.88 लाख से 7.77 लाख क्विंटल कम है। उन्होंने किसानों से 0238 प्रजाति की बुआई नहीं करने और मिल को ही अपने गन्ने की आपूर्ति कर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed