{"_id":"69ca827de68e9570d00337b4","slug":"lpg-consumers-find-relief-as-home-deliveries-increase-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-152979-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: होम डिलीवरी बढ़ने से एलपीजी उपभोक्ताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: होम डिलीवरी बढ़ने से एलपीजी उपभोक्ताओं को मिली राहत
Mon, 30 Mar 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
होम डिलीवरी बढ़ने से एलपीजी उपभोक्ताओं को मिली राहत
गैस एजेंसियों पर पहले से कम होने लगी है उपभोक्ताओं की भीड़
लक्सर। नगर में एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी बढ़ने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन होम डिलीवरी में समय लगने के कारण उपभोक्ता अभी भी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता अब सामान्य तौर पर ऑनलाइन बुकिंग भी करा पा रहे हैं। नगर में दो गैस एजेंसियों से उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति होती है। पिछले दिनों वैश्विक परिस्थितियों और रिफिल बुकिंग की समयसीमा में बदलाव के बाद एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी। इस बीच प्रशासन के शत प्रतिशत होम डिलीवरी के निर्देश के बाद एजेंसियों से अब रोजाना होम डिलीवरी कराई जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद सिलिंडर के लिए 4 से 6 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कई उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। लेकिन पहले की अपेक्षा एजेंसियों पर नजर आ रही भीड़ में अब कमी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, शिवम कुमार, राजेश, आरिफ ने बताया कि होम डिलीवरी में चार - पांच दिनों का समय लग रहा है। ऐसे में आवश्यकता के चलते एजेंसी पर ही सिलिंडर लेने के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं हरिप्रिया गैस एजेंसी के संचालक विशाल मुखिया ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद सिलिंडर की होम डिलीवरी कराई जा रही है। स्थिति अब सामान्य हो रही है।