फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lovers couple threat, the Court gave protection

प्रेमी जोड़े को खतरा, कोर्ट ने दिलाई सुरक्षा

Mon, 11 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 11 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर एक प्रेमी जोड़े को अब युवती के परिजनों से ही जान का खतरा सता रहा है। प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने दोनों को सुरक्षा देने के आदेश हरिद्वार पुलिस को दिए। सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली से दोनों को सुरक्षा दे दी।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव का युवक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता है। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति एक होने के बावजूद उनकी शादी में परिवार दीवार बनकर खड़ा हो गया। आखिरकार उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली।  युवती के परिजन दोनों की जान के दुश्मन बन गए। युगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा मांगी। कोर्ट ने तत्काल दोनों को पुलिस सुरक्षा देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट का आदेश लेकर प्रेमी जोड़ा और उनके परिचित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। हल्का उपनिरीक्षक अजय कुमार ने हाईकोर्ट के आदेश समेत उनके घर का ठिकाना मालूम किया। कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों को सुरक्षा दे दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रेमी जोड़े ने युवती के परिजनों से खतरा जताया था। जिस पर कोर्ट ने सुरक्षा के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर गांव में दोनों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed