फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lovely marriage prevents the young woman from coming home

युवती शादी कर घर लौटी, जमकर मारपीट

Sun, 06 Dec 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lovely marriage prevents the young woman from coming home
रुड़की। प्रेमी के साथ शादी कर लौटी युवती को परिजनों ने घर में घुसने से रोक दिया। इस पर पड़ोसी ने विरोध जताया और युवती को घर में आने की बात कही, जिसे लेकर युवती के परिजनों और पड़ोसियों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने युवती के परिजनों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कुछ दिन पूर्व घर से भागकर प्रेमी से शादी कर ली थी। परिजनों उससे रिश्ता तोड़ लिया था। शनिवार को युवती अपने पति के साथ मायके पहुंची तो परिजनों ने घर में घुसने से रोक दिया। इस पर युवती ने विरोध किया और संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने लगी। परिजनों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इस पर युवती ने हंगामा कर दिया। युवती को हंगामा करते देख पड़ोसी घर से बाहर आ गया। उसने युवती के परिजनों से उसे घर में आने देने की बात कही, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी ने गालीगलौज कर दी और जबरन घर में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। रविवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्ष समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed